क्या आज गिरफ्तार होने वाले है अनुराग कश्यप? यौन शोषण के मामले में पहुंचे थाने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

मुम्बई।अभिनेत्री पायल घोष द्वारा दर्ज कराए बलात्कार के मामले में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप बृहस्पतिवार को वर्सोवा पुलिस थाने पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था। अधिकारी ने बताया कि कश्यप अपने दो सहयोगियों के साथ सुबह करीब 10 बजे पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान कश्यप हाथ में कुछ दस्तावेज लिए हुए भी दिखे। अधिकारी ने बताया कि उनके वकील भी कुछ देर बाद पुलिस थाने पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री घोष अपने वकील नितिन सतपुते के साथ 22 सितम्बर को पुलिस थाने पहुंची थीं, जिसके बाद वर्सोवा पुलिस ने कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अपनी शिकायत में घोष ने आरोप लगाया है कि कश्यप ने 2013 में उनके साथ बलात्कर किया था।

प्रमुख खबरें

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं

खरीफ सत्र 2026-27 के लिए केंद्र ने तय किया 708.64 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य

शिवपुरी के कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की, मानहानि केस में पुणे कोर्ट में बोले प्रपौत्र सात्यकि