बलात्कार मामला: तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को दिल्ली से गोवा लाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

पणजी। किशोरी से बलात्कार के आरोपी तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को शनिवार देर रात गोवा लाया गया। दिल्ली की एक अदालत ने 15 वर्षीय किशोरी के बलात्कार के आरोप में गांगुली को तीन दिन की ट्रांजिट हिरासत में लेने की राज्य सरकार को अनुमति दी थी जिसके बाद उसे गोवा लाया गया। मामला दर्ज होने के बाद से गांगुली फरार था। उसे शुक्रवार को नयी दिल्ली में कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक गजानन प्रभुदेसाई ने कहा कि आरोपी को नयी दिल्ली की तीस हजारी अदालत में पेश किया गया, जिसने सुरजीत को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस को सौंप दिया। मापुसा में जिस समय यह कथित घटना हुई उस समय गांगुली गोवा तैराकी संघ में कार्यरत था।

इसे भी पढ़ें: अब्दुल कादिर की ‘गुगली’ के मुरीद थे इमरान

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने गांगुली के खिलाफ पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिश्र पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से ई-मेल के जरिये शिकायत मिली और फिर मामला दर्ज किया गया। गांगुली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और पॉक्सो अधिनियम एवं गोवा बाल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Summer Travel Tips: गोवा से लेकर उदयपुर तक, ये 5 जगहें वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट

Abortion के बाद दोबारा कर रहीं Pregnancy Plan? ये Medical Tips हैं बेहद जरूरी

जिसके पास 118 MLA, सरकार उसी की, Tamil Nadu पर Raj Bhavan सूत्रों का आया बड़ा बयान

हम साथ छोड़ने वालों में से नहीं... Akhilesh Yadav ने Stalin-Mamata के साथ फोटो पोस्ट कर Congress को घेरा