भोपाल में दृष्टिहीन महिला से दुष्कर्म का मामला, कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सुनाई सजा

By सुयश भट्ट | Mar 11, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक 53 वर्षीय दृष्टिबाधित महिला बैंक अधिकारी के साथ दुष्कर्म एक मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में जिला अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है।

इसे भी पढ़ें:5 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में नसीहतों का दौर हुआ शुरू, कहा- अब 18 घंटे करना होगा काम 

वहीं महिला नेत्रहीन थी इस वजह से वह आरोपी को पहचान नहीं पाई। वारदात के बाद महिला पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। महिला की शिकायत के बाद स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट समेत तमाम सबूत भी जुटाए हैं। और इसी के आधार पर आज कोर्ट ने आज आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है।

आपको बता दें कि आरोपी ने महिला से मारपीट कर उसका मोबाइल, नगदी और जेवर भी चोरी कर लिया था। महिला घटना के समय घर पर अकेली थी। उनके पति लॉकडाउन में राजस्थान में फंसे थे। इस घटना के बाद पुलिस उन्हें राजस्थान से भोपाल लेकर आई थी। महिला ने अपना सिर दीवार पर मार जख्मी कर लिया था। महिला तभी से डिप्रेशन में थई और उनकी काउंसलिंग कराई जा रही थी।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi