गूँगी और बहरी लड़की का खेत में किया बलात्कार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2022

जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या लेकर भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, युवती (19) से दुष्कर्म का मामला चित्तौड़गढ़ जिले के सदास थाने में दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में जांच में युवती दो माह की गर्भवती पाई गयी है। अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। पुलिस ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी लेने के लिए सांकेतिक विशेषज्ञ की मदद ली। पुलिस के अनुसार, सांकेतिक विशेषज्ञ के साथ बातचीत में पीड़िता ने कहा कि करीब दो महीने पहले एक खेत में उसके साथ बलात्कार किया गया था।

प्रमुख खबरें

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन

Siberia में आसमान से गिरा Russia का Tu-22M3 बॉम्बर, Live Crash का खौफनाक वीडियो आया सामने

मिलिट्री जैसी Security में होगा NEET Exam! Annamalai बोले- ये Student के लिए उचित नहीं