नशीला पदार्थ देकर युवती के साथ दुष्कर्म, पांच सहयोगी सहित छह पर केस दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Apr 10, 2021

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलखेड़ी में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने कड़ियासांसी निवासी युवक पर नशीला पदार्थ देकर खोटा काम करने का आरोप लगाया है, साथ ही पांच युवकों पर छेड़छाड़ और आरोपित की योजना में सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

इसे भी पढ़ें: वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी के निधन के बाद राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

पुलिस के अनुसार ग्राम गुलखेड़ी निवासी 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है  कि 4 अप्रैल की शाम को शिवा नाम का युवक घर आया और घूमने का बहाना करके बाइक से कड़ियाचौरसिया- कड़ियासांसी के जंगल में ले गया। जहां पहले से पांच अन्य साथी मौजूद थे, जिन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़खानी शुरु कर दी। पीड़ित का कहना है कि इन्होंने जबरन फिनाइल जैसी दवा पिलाई, उसके बाद टापरी में ले जाकर नीतेश पुत्र राजमल सांसी ने खोटा काम किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नीतेश पुत्र राजमल सांसी, शिवा पुत्र रवि सांसी, साहिल पुत्र काड़ा सांसी, रवि सांसी, काड़ा सांसी और मोहित सांसी निवासी कड़ियासांसी के खिलाफ धारा 376, 354, 506, 328 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती