अमेरिकी रैपर Doja Cat के लुक ने खींचा सभी का ध्यान, कोई कह रहा 'रेड चीली सॉस' तो कोई 'छोटा पंडित'

By रेनू तिवारी | Jan 24, 2023

अमेरिकी रैपर दोजा कैट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटौर रही हैं। रैपर की तुलना कोई चिकनपॉक्स से कर रहा है तो कोई भूल-भुलैया वाले छोटा पंडित से। आखिर ऐसा हो क्यों रहा हैं कि इतनी मशहूर रैपर का सोशल मीडिया पर मजाक उठाया जा रहा हैं!! आइये आपको पूरा मामला बताते हैं। दरअसल पेरिस फैशन वीक चल रहा हैं। ऐसे सें इस शो का हिस्सा दुनियाभर की बड़ी बड़ी एक्ट्रेस बनीं हैं। पेरिस फैशन वीक के रेड कार्पेट पर दुनिया की मशहूह हस्तियां चलती हैं और अपने फैंशन सेंस को फ्लॉन्ट करती हैं। दोजा कैट ने भी रेड कार्पेट पर चलकर सुर्खियां बटौरना चाहा लेकिन वह बुरी तरह ट्रोल होने लगी। ट्रोल होने का कारण था उनका लुक...

आप भी देखें दोजा कैट पर बनें मीम-

रैपर दोजा कैट ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में काफी उपस्थिति दर्ज कराई। वह शिआपरेली के हाउते कॉउचर शो के लिए पहुंचीं। इस कार्यक्रम में अमेरिकी रियलिटी शो व्यक्तित्व काइली जेनर भी अतिथि थीं। जबकि वह एक ऐसी पोशाक में दिखाई दी, जिसमें एक नकली शेर का सिर जुड़ा हुआ था, महिला गायिका ने शो की लाइमलाइट अपनी ओर खींची। दोजा कैट को ऑल-रेड लुक में देखा गया था जिसे 30,000 स्वारोवस्की क्रिस्टल, रेड बॉडी पेंट और 4 घंटे की मेहनत से हासिल किया गया था।

प्रमुख खबरें

सत्ता के नशे में CM Bhagwant Mann? Video विवाद को लेकर BJP-Congress ने माँगा Resignation

ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी