महाशिवरात्रि 2022 को बन रहा है यह दुर्लभ महासंयोग, 20 साल बाद ही आएगा अब ऐसा शुभ मुहूर्त

By प्रिया मिश्रा | Feb 28, 2022

शिव भक्तों का सबसे खास दिन यानी महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर दो दिन का महासंयोग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 फरवरी 2022 (सोमवार) को सोम प्रदोष व्रत है। वहीं, कल यानी 1 मार्च 2022 (मंगलवार) को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ये दोनों ही दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माने जा रहे हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि इससे पहले 12-13 फरवरी 2018 को ऐसा संयोग बना था और अब 20 साल बाद यानी 2042 में ऐसा महासंयोग बनेगा।

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि पर ग्रहों का बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन मकर राशि में स्वामी ग्रह शनि के साथ अन्य ग्रह विराजमान होंगे। मकर राशि में शनि, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे। वहीं, कुंभ राशि में गुरुराज बृहस्पति कुंभ विराजमान रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

महाशिवरात्रि 2022 शुभ मुहूर्त 

चतुर्दशी तिथ‍ि प्रारंभ - 01 मार्च 2022 को सुबह 03 बजाकर 16 मिनट से 

चतुर्दशी तिथ‍ि का समापन : 02 मार्च 2022 को सुबह 01 बजे 

रात्र‍ि प्रहर पूजा : शाम 06:21 से रात्र‍ि 09:27 बजे तक

इसे भी पढ़ें: 'रुद्राभिषेक' के साथ ही करें 'रुद्री पाठ', शिवरात्रि पर मिलेगा विशेष फल

महाशिवरात्रि पूजन विधि

महाशिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव का ध्यान करके व्रत का संकल्प करें।

इस दिन शिवलिंग का पवित्र जल या दूध से अभिषेक अवश्य करें। 

भगवान शिव का चंदन से तिलक करें। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, आक के फूल, धतूरे के फूल, धतूरा, मांग आदि चीजें अर्पित करें।

इसके बाद भगवान शिव की आरती करें।

पूजा के बाद शिवपुराण, महामृत्युंजय मंत्र या शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

महाशिवरात्रि को रात्रि जागरण का विशेष महत्व है।   

पूजा के बाद पारण मुहूर्त में महाशिवरात्रि के व्रत का पारण करें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

अमेरिकी संसद में रूस के दोस्तों पर 100% टैरिफ वाला बिल आया, जिनपिंग ने अपना प्लेन अचानक दिल्ली की ओर घुमाया!

Health Tips: सुबह उठते ही क्यों भारी रहता है सिर? ये 6 बड़े Reasons बिगाड़ सकते हैं आपकी Health

Pakistan को बड़ा झटका! Shan Masood चोटिल, West Indies Test में बराबरी की उम्मीदें धूमिल

PM Modi के आपत्तिजनक Deepfake वीडियो: Meta India प्रमुख समेत कई अकाउंट्स पर केस