दुर्लभ खनिज चुंबक सभी देशों से मंगाए जा रहे हैं, जिनमें चीन भी शामिल है: Vaishnav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि दुर्लभ खनिज चुंबक चीन और जापान समेत उन देशों से मंगाए जा रहे हैं जिनके साथ भारत के समझौते हैं। मंत्री ने बताया कि भारत दुर्लभ खनिज चुंबकों का स्थानीय उत्पादन शुरू होने के बाद अधिशेष उत्पादन का निर्यात करने की योजना बना रहा है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘ठोस दुर्लभ खनिज स्थायी चुंबकों के विनिर्माण की 7,280 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना’ को स्वीकृति प्रदान कर दी। इस योजना के लिए कुल 7,280 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

इसमें पांच वर्षों के लिए आरईपीएम की बिक्री से संबंधित 6,450 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन और 6,000 टन प्रति वर्ष आरईपीएम विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए 750 करोड़ रुपये की पूंजीगत सब्सिडी शामिल है। वैष्णव ने कहा कि देश में आरईपीएम की वार्षिक आवश्यकता लगभग सालाना 4,000 टन की है और भारत अधिशेष उत्पादन को भी निर्यात करने की योजना बना रहा है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व

Rahul Gandhi ने PM Modi पर लगाया देश के हित बेचने का आरोप, Adani केस का दिया हवाला