Rashami Desai के एक्स हसबैंड Nandish Sandhu ने की दूसरी शादी, Kavita Banerjee संग लिए सात फेरे

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 15, 2026

टेलीविजन एक्टर नंदीश संधू और कविता बनर्जी ने शनिवार, 14 नवंबर को पश्चिम बंगाल के हुगली में एक पारंपरिक समारोह में शादी कर ली है। इस शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुई। हाल ही में कपल्स ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें

इस शादी में कपल के परिवार वालों और दोस्तों ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। नंदीश ने इन अपडेट्स को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है, इससे फैंस को शादी की एक झलक देखने को मिली है।

नंदिश और कविता ने सोशल मीडिया पर भी इन समारोहों की झलक शेयर की हैं। शादी से पहले, नंदिश ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने अपना प्यार और आशीर्वाद भेजा, क्योंकि यह कपल अब अपने जीवन के अगले पड़ाव की तरफ बढ़ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by NANDISH SINGH SANDHU (@nandishsandhu)

सोशल मीडिया पर की थी सगाई की अनाउंसमेंट

इस पहले नंदिश ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करके सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हाय पार्टनर। तैयार ?' कविता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फॉलोअर्स को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई, जिसमें उन्होंने 05/09/2025 तारीख और नजर से बचाने वाला इमोजी (evil eye emoji) भी जोड़ा। बाद में नंदिश ने उनकी इस पोस्ट को री-शेयर किया। फिर सभी टेलीविजन इंडस्ट्री के दोस्तों और साथियों की तरफ से बधाई संदेश आए।

नंदिश और कविता का टेलीविजन करियर

आपको बताते चलें कि, कविता और नंदिश दोनों ही टेलीविजन में काम किए हैं।  टीवी एक्ट्रेस कविता 'तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी' और 'भाग्य लक्ष्मी' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नंदिश कई टेलीविजन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कविता, नंदिश से 11 साल छोटी हैं।

रश्मि देसाई से हुई थी पहली शादी

इतना ही नहीं, नंदिश की पहली शादी लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से हुई थी। टेलिविजन में काम करने के समय दोनों को प्यार हो गया और 2012 में उन्होंने शादी कर ली। साल 2014 में उनके अलग होने की खबरें आई और साल 2016 में कपल का तलाक हो गया।

वहीं, रश्मि ने नंदिश पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाएं, तो उनके अलग होने की बात सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुका था। उस दौरान यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।

प्रमुख खबरें

BJP की तीन दिवसीय Janjatiya Gaurav Padyatra Ranchi में संपन्न, 75 किमी का तय किया सफर

Chhath Puja: बिहार के 377 संवेदनशील घाटों पर NDRF और SDRF तैनात, आज संध्या अर्घ्य

Navi Mumbai के गोदाम में आग बुझाने पहुंची थी दमकल टीम, तभी फट गए...

India vs New Zealand: पांचवें वनडे में 22 रन से जीती भारतीय टीम, 3-1 से श्रृंखला पर कब्जा