राशि ने दीपाली को हराकर महिला एकल के मुख्य ड्रा में प्रवेश किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2017

मुंबई। क्वालीफाइंग चरण में तीसरी वरीय दीपाली गुप्ता को राशि त्यागी से सीधे गेमों में पराजय का सामना करना पड़ा जिसने यहां 20,000 डालर ईनामी राशि के टाटा ओपन इंडियन इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंजर टूर्नामेंट के महिला एकल के मुख्य ड्रा के लिये क्वालीफाई किया। राशि ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के बैडमिंटन हॉल में दीपाली को 28 मिनट में 21-17 21-19 से शिकस्त दी।

अब वह मुख्य ड्रा के पहले दौर में प्रीति कोनादम से भिड़ेंगी। महिला एकल के मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली अन्य खिलाड़ी हांगकांग की दूसरी वरीय सांग विंग चियू अवेरी और भाव्य रिषि हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़