जोधपुर के रशीद अब्दुल को भारी पड़ा पाकिस्तानी प्रेम, सलाखों के पीछे गुजारनी पड़ रही हैं रातें

By अनुराग गुप्ता | Nov 01, 2021

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले रशीद अब्दुल जेल की हवा खा रहा है। दरअसल, रशीद अब्दुल की जमानत के लिए शनिवार को अदालत में याचिका दाखिल हुई थी लेकिन सुनवाई टल गई। माना जा रहा है कि मामले की सुनवाई सोमवार को हो सकती है। हालांकि अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: T20 विश्व कप: पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, बाबर ने खेली अर्धशतकीय पारी 

जोधपुर के रशीद अब्दुल ने व्हाट्सऐप पर कथित स्टेटस लगाया था। इतना ही नहीं किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके स्टेटस पर सवाल खड़ा किया तो इस पर उसने जवाब दिया कि आज वो बहुत खुश है। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखाना रशीद अब्दुल को भारी पड़ गया और जेल की हवा खानी पड़ी।

प्रमुख खबरें

Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि

UP Congress प्रमुख बनते ही Aradhana Mishra Mona ने 2027 चुनाव पर साधा निशाना

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं