राशिद इंजीनियर को संसद में शपथ लेने के लिए 2 घंटे की पैरोल, आतंकी फंडिंग मामले में हुई थी जेल

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2024

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सांसद राशिद इंजीनियर को 5 जुलाई को संसद में शपथ लेने के लिए दो घंटे की कस्टडी पैरोल दे दी है। उन्होंने सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत या हिरासत पैरोल की मांग की थी। जम्मू-कश्मीर के बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने वाले राशिद की अंतरिम जमानत याचिका। राशिद, जिन्हें 2017 के जम्मू-कश्मीर आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है, ने शपथ लेने और अपने संसदीय कार्य करने के लिए अंतरिम जमानत या हिरासत पैरोल की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था। यहां एक विशेष अदालत ने 22 जून को मामले को स्थगित कर दिया था और एनआईए को अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। एनआईए के वकील ने कहा कि सहमति कुछ शर्तों के अधीन है, जिसमें मीडिया के साथ बातचीत न करना भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: NIA ने दी इंजीनियर रशीद को सांसद पद की शपथ लेने की स्वीकृति, मंगलवार को आएगा कोर्ट का फैसला

राशिद के खिलाफ टेरर फंडिंग का मामला

इंजीनियर रशीद के नाम से मशहूर शेख अब्दुल रशीद को 2016 में आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें यूएपीए कानून के तहत हिरासत में लिया गया था. तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले में रशीद की संलिप्तता कश्मीरी व्यवसायी जहूर वताली की जांच के दौरान सामने आई थी, जिसे एनआईए ने आतंकवादी समूहों और कश्मीरी अलगाववादियों को वित्तपोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।   

प्रमुख खबरें

Bihar विधान परिषद उपचुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, दरार की अटकलें खारिज

Nike के Shares में 8.5% की गिरावट, 2.5 Billion Dollar बचाने को छंटनी की तैयारी

Lucknow के नाका में 17 वर्षीय बेटे ने मां पर उपकरण से किया हमला, मौत

IPL से पहले Sunrisers Hyderabad छोड़ सकते हैं Abhishek Sharma, कई फ्रेंचाइजी की नजर