राशिद, तमीम और शाकिब विश्व एकादश के लिए खेलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2018

लंदन। अंतरराष्ट्रीय टी 20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज अफगानिस्तान के राशिद खान के अलावा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लार्ड्स मैदान पर 31 मई को खेले जाने वाले चैरिटी मैच में आईसीसी विश्व एकदश की ओर से खेलने की पुष्टि की है। इस मैच का आयोजन पिछले साल कैरिबियाई देशों में तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुए स्टेडियमों के पुनर्निर्माण के लिए राशि जुटाने के लिए हो रहा है। इन तीनों से पहले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक के अलावा श्रीलंका के तिसारा परेरा ने भी मैच में खेलने की पुष्टि की है। 

प्रमुख खबरें

Beijing में चीनी जुड़वां बहनों ने Bharatanatyam प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया

West Bengal में NDRF की तर्ज पर Arjun Vahini सितंबर से होगा सक्रिय, संभालेगा आपदा प्रबंधन

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Sunil Ambekar बोले: अति-वामपंथी आंदोलन कमजोर होने पर मुख्यधारा की पार्टियों में गए