रश्मि देसाई को लगा बड़ा छटका, बिग बॉस 13 की विनर रेस से हुई बाहर, जानें टॉप 3 में कौन पहुंचा?

By रेनू तिवारी | Feb 15, 2020

बिग बॉस 13 के फिनाले से जुड़ी लगातार हर अपडेप आप यहां पर देख सकते हैं। बिग बॉस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि बिग बॉस 13 के 6 फाइनलिस्टों में से टॉप 3 को चुन लिया गया है। 6 में सें 3 सदस्य वो कौन है जो आखिरी राउंड में पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक 6 सदस्यों में टास्क हुआ जिसमें पारस छाबड़ा ने 10 लाख की राशि को चुनकर खुद को घर से बाहर कर लिया है। वहीं आरती सिंह भी घर से बेघर हो चुकी है। आरती सिंह को 6 सदस्यों में से सबसे कम वोट मिले थे लेकिन पहले पारस आउट हुए क्योंकि उन्होंने खुद पैसे लेने का फैसला किया। 

घर के बाहर से ही रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता ठीक नहीं था। रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच टीवी शो 'दिल से दिल तक' के सेट पर काफी झगड़ा हुआ था जिसके बाद शो को बंद कर दिया गया था। घर में रश्मि के बॉयफ्रेंड अरहान खान की भी एंट्री हुई थी। घर में आने के बाद अरहान ने रश्मि को शादी के लिए प्रपोज किया था। रश्मि ने अरहान का प्रपोजल स्वीकार भी कर लिया था लेकिन बाद में सलमान खान ने खुद बिग बॉस के घर में अरहान की असलियत का खुलासा किया कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है। अपनी शादी और बच्चे के बारे में अरहान ने रश्मि को कुछ भी नहीं बताया था। 

अरहान खान के अलावा घर में रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई भी काफी फेमस हुई थी। रश्मि देसाई बिग बॉस 13 की सबसे हाई पेड एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस की खबरों की माने तो बिग बॉस की तरफ से 2.50 करोड़ रश्मि को दिए गये हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला को 2.15 करोड़ दिए गये हैं।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Dispute | UNSC की कुर्सी जिम्मेदारी है, झूठ का लाउडस्पीकर नहीं, भारत ने पाकिस्तान को दी गंभीर नसीहत

Heat Stroke Alert: बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है गर्मी, इन Summer Tips से करें बचाव

Sukhoi Su-57 | India-Russia defense Deal | पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, अमेरिका को दी खुली चुनौती

CJP Jantar Mantar Protest | जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का महाजुटाव! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम