Sikandar फिल्म में Salman Khan के साथ नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2024

मुंबई। हिंदी फिल्म एनिमल में भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म सिकंदर में अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। ‘सिकंदर’ फिल्म में सलमान खान शीर्ष भूमिका में नजर आएंगे। इसका निर्देशन एआर मुरुगदॉस करेंगे। यह फिल्म साल 2025 में ईद के त्योहार पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा यह फिल्म बनाई जाएगी। प्रोडक्शन कंपनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा, ‘सिंकदर’ फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनय करने के लिए रश्मिका मंदाना का स्वागत है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gold जीतने के बाद बोलीं Harmanpreet Kaur, अन्य खेलों के लिए खुला पदकों का रास्ता

BPSC Project Manager Exam 2026 स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन

Asian Games में महिला टीम ने जीता Gold Medal, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी बधाई