बदायूं में पशु क्रूरता के मामले में मारे गए चूहे का बरेली में होगा पोस्टमार्टम, पुलिस ने कहा पशु क्रूरता अधिनियम लागू नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2022

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को डुबोकर मारे गए एक चूहे का शनिवार को बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में पोस्टमार्टम किया गया। आईवीआर में वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने चूहे के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. पवन कुमारने रविवारको बताया कि चूहे का पोस्टमार्टम हो गया है और अगले चार-पांच दिन में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए के जादौन ने कहा कि चूहे की इस तरह हत्या पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आती है। बदायूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षकहरपालसिंह ने बताया किचूहेकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें: जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर आया गिरिराज सिंह का बयान, कहा देश के विकास के लिए विधेयक जरूरी

इसके बाद मृत चूहे के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई, बरेली भेज दिया गया था। बदायूं नगर के पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया की चूहे को नाले में डुबोकर मारने की शिकायत मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। हालांकि,पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चूहा पशु की श्रेणी में नहीं आता है, इसलिए पशु क्रूरता अधिनियम लागू नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं