Telangana Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में सफल ऑपरेशन करने वाली रैट माइनर्स की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

By एकता | Feb 25, 2025

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग में फंसे आठ लोगों को बचाने के लिए 12 रैट माइनर्स की एक विशेषज्ञ टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि यह वही टीम है जिसने पिछले साल उत्तरकाशी में सिलक्यारा बेंड-बरकोट सुरंग ढहने के दौरान श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया था।

कुरैशी ने बताया कि सुरंग के अंदर बहुत अधिक जलभराव और कीचड़ है। कुछ टूटी हुई मशीनें भी वहां पड़ी हैं। उन्होंने आगे कहा कि कल हम उपकरण, औजार और सुरक्षा गियर की कमी के कारण काम शुरू नहीं कर सके। हमने अब औजार मांगे हैं और हम आज से अपना काम शुरू करेंगे।

इसे भी पढ़ें: नकारात्मकता चरम पर हो तो गरिमा का ख़्याल न करते हुए मानसिकता शब्दों में प्रकट होती है: अखिलेश

अधिकारी के मोबाइल फोन से मिली लोकेशन

तेलंगाना के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने बताया कि सुरंग के अंदर फंसे लोगों का पता एक अधिकारी के मोबाइल फोन से चला। उन्होंने बताया कि सुरंग में फंसे एक अधिकारी के मोबाइल फोन की घंटी बजी, जिससे पता चला कि वह वहीं पर हैं।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन