दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे रतन टाटा... श्रद्धा कपूर से लेकर अजय देवगन तक, फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

By रेनू तिवारी | Oct 10, 2024

रतन टाटा दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे, फिर भी वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए। उनके पास 30 से ज्यादा कंपनियां थीं जो छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में फैली थीं, इसके बावजूद वह एक सादगीपूर्ण जीवन जीते थे। रतन नवल टाटा का बुधवार रात को 86 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। सरल व्यक्तितत्व के धनी टाटा एक कॉरपोरेट दिग्गज थे, जिन्होंने अपनी शालीनता और ईमानदारी के बूते एक अलग तरह की छवि बनाई थी। रतन टाटा के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद, आपके इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक फीड भी दिग्गज व्यक्ति के लिए श्रद्धांजलि पोस्ट से भरे हुए होंगे। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपवाद नहीं हैं, क्योंकि उनमें से कई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शोक व्यक्त किया। स्त्री 2 अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अलग पोस्ट साझा की और लिखा, ''सर रतन टाटा ने हमें दिखाया कि सच्ची सफलता का मापदंड उन लोगों के जीवन से है जिन्हें हम छूते हैं। उनकी प्रेरणा के लिए और हमें दयालुता के साथ जीना सिखाने के लिए आभारी हूँ। सच्ची विरासतें उसी से बनती हैं जो हम पीछे छोड़ते हैं... हर चीज के लिए शुक्रिया, सर।''

अजय देवगन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ''दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के जाने का शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भारत और उससे परे उनके योगदान अतुलनीय हैं। हम उनके बहुत आभारी हैं। शांति से विश्राम करें, सर।''

एक्स पर अपनी एक और पोस्ट में अजय देवगन ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि रतन टाटा के सम्मान में उन्होंने 'आस्क अजय' सत्र को स्थगित कर दिया है, जो गुरुवार, 10 अक्टूबर को निर्धारित था।

इसे भी पढ़ें: Prabhas New Movie The Raja Saab | ग्लोबल स्टार हीरो प्रभास आजमाने जा रहे हॉरर कॉमेडी में हाथ, राजा साब का लुक रिलीज

अभिनेता राणा दग्गुबाती ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी और लिखा, ''नेतृत्व, परोपकार और नैतिकता के प्रतीक!! उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भारत ने आज एक दिग्गज खो दिया है। #RIPRatanTata #RatanTata''

अभिनेता बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है, ''हमारे देश के लिए उद्योग, परोपकार, शान, मानवता और जानवरों के प्रति उनकी देवदूत जैसी भक्ति से लेकर कई क्षेत्रों में योगदान देने वाले रतन टाटा आधुनिक भारत के सबसे बेहतरीन नागरिकों में से एक के रूप में हमेशा जीवित रहेंगे। शांति से विश्राम करें रतनशा।''

इसे भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer | हास्य है, हॉरर है, पागलपन है... माधुरी दीक्षित आती हैं और सबको शांत करा देती हैं, दो मंंजुलिकाओं में फंसे रूह बाबा

रणदीप हुड्डा ने भी रतन टाटा की एक तस्वीर शेयर की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा -भारत के सबसे मूल्यवान व्यक्ति, जरूरी नहीं कि अपनी अपार संपत्ति के लिए, बल्कि अपने मूल्यों के लिए... सबसे बड़ी ईमानदारी!! कभी दिखावा नहीं किया लेकिन हमेशा स्टार रहे #RatanTata जी का जीवन हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला