राशन कार्ड धारकों को निशुल्क वितरित किया जाएगा तीन माह का राशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2021

अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों को तीन माह (जून,जुलाई एवं अगस्त) का राशन निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने एवं जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बने हैं अभियान चलाकर उनके राशन कार्ड बनाते हुए उन्हें तत्काल राशन उपलब्ध कराए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। 

उन्होंने समस्त मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण खाद एवं रसद विभाग को आवंटित विभागीय बजट से किया जाएगा। अतः सभी राशन कार्ड धारकों को खाद्य एवं रसद विभाग के पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के माध्यम से तीन माह जून, जुलाई एवं अगस्त-2021 का निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने के साथ ही जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उन्हें अभियान चलाकर राशन कार्ड बनवाते हुए उन्हें तत्काल राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत