शराब की 12 बोतल को खाली कर गये चूहे, मालिक ने खोली दूकान तो था ऐसा मंजर...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

उधगमंडलम (तमिलनाडु)।  तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के गुडालुर शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें सरकारी दुकान में रखी शराब की 12 बोतलों को चूहों ने खाली कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह मामला सोमवार को उस समय सामने आया जब तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) के कर्मचारियों ने कदमपुझा इलाके में लॉकडाउन के समय से ही बंद पड़ी शराब की दुकान को खोला।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के चुनाव हुए घोषित, 10 जुलाई को होगा मतदान

दुकान के कर्मचारियों ने देखा कि शराब की 12 बोतलों के ढक्कन खुले हुए हैं और बोतलें पूरी तरह से खाली हो चुकी हैं। बोतलों पर चूहों के काटने के निशान मौजूद हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर टीएएसएमएसी के अधिकारियों ने जांच की, जिसमें पता चला कि दुकान में मौजूद चूहों ने यह कारनामा किया है। शराब की बोतलों की कीमत करीब 1500 रुपये बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

दुष्कर्म मामले में Uttarakhand High Court ने निचली अदालत का फैसला पलटा, आरोपी बरी

Makkah Pact: सऊदी अरब पर हूती हमलों के खिलाफ एक हुए Pakistan और तुर्किये

Adani Group का पूंजीगत व्यय 41 प्रतिशत बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान

संसद में Delimitation Bill पर घमासान, जानिए महिला आरक्षण से जुड़ा पूरा विवाद