Raut ने शिंदे के बेटे को बदनाम करने के लिए लगाया ‘जान को खतरे’ का आरोप : मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2023

ठाणे। महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने दावा किया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने अपनी जान को खतरा होने का आरोप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को बदनाम करने के लिए लगाया है। राज्यसभा सदस्य राउत ने मंगलवार को मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्हें ठाणे के कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे से ‘‘जान का खतरा’’ है। राउत ने अपने पत्र में कहा, “लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मुझे इस बारे में पुख्ता जानकारी मिली है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं।’’

इसे भी पढ़ें: South Delhi में गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आव्हाड के पास ऐसी कोई सूचना है तो वे मुझे दें और मैं उचित कार्रवाई करूंगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि टीएमसी में कोई गुंडा घूम रहा है।’’ गौरतलब है कि पिछले सप्ताह टीएमसी मुख्यालय के बाहर राकांपा के कथित कार्यकर्ताओं ने सहायक निगम आयुक्त महेश अहेर पर हमला कर दिया था। पुलिस ने बाद में हमले के संबंध में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आव्हाड और सात अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

प्रमुख खबरें

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

Nirav Modi को London Court से झटका! Bank of India को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, सरकारी बैंक की बड़ी जीत

Gautam Adani Birthday: Hindenburg से Asias Richest तक, Gautam Adani की Unstoppable Comeback Story