शिवाजी पर टिप्पणी कर फंसे राउत मराठा संगठन ने दी धमकी, माफी नहीं मांगी तो छोड़ेंगे नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

पुणे। मराठा क्रांति मोर्चा ने बृहस्पतिवार को छत्रपति शिवाजी और उनके वंशजों पर शिवसेना सांसद संजय राउत की टिप्पणियों को ‘आपत्तिजनक’ बताया और इसके लिए उनसे बिना शर्त माफी की मांग की। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा था कि भाजपा नेता उदयनराजे भोसले को इस बात का प्रमाण देना चाहिए कि वह छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। साथ ही राउत ने इस बात पर जोर दिया कि मराठा योद्धा पर किसी का मालिकाना अधिकार नहीं है। 

मराठा क्रांति मोर्चा के नेता संजय सावंत ने पुणे में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राउत की टिप्पणियों की हम निंदा करते हैं और उनसे बिना शर्त माफी की मांग करते हैं। अगर उन्होंने 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगी तो हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं।’’ सावंत ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कहा कि वह राउत पर लगाम कसें। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप उन पर लगाम नहीं कसेंगे तो हम यह अपने तरीके से करेंगे।’’ संगठन ने जय भगवान गोयल की किताब ‘आज का शिवाजी: नरेंद्र मोदी’ पर भी आपत्ति उठाई और इसकी निंदा की।

प्रमुख खबरें

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम