'राजनीतिक घटनाक्रम पर भाजपा की नजर', चंद्रकांत पाटिल ने कहा- राउत के भड़काऊ भाषणों से शिवसेना में हुई समस्या

By अनुराग गुप्ता | Jun 21, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में छाए सियासी संकट के बीच भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे की पीठ थपथपाई है। दरअसल, महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे अन्य 12 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत स्थिति एक रिजॉर्ट चले गए हैं। 

एकनाथ शिंदे से नहीं हो पा रहा संपर्क

शिवसेना सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन भाजपा को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है।

उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि हमारे विधायक गुजरात राज्य के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है लेकिन, वे निश्चित रूप से लौटेंगे क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: 'MVA सरकार को गिराने की कोशिश कर रही भाजपा', संजय राउत बोले- एकनाथ शिंदे और कुछ विधायकों से नहीं हो पा रहा संपर्क 

राज्यसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव में भी महाविकास अघाड़ी गठबंधन को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा ने 10 में से 5 सीटें जीत ली है। जबकि शिवसेना और एनसीपी को 2-2 सीटें और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। राज्यसभा चुनाव की तरह विधान परिषद के चुनाव में भी देवेंद्र फडणवीस का मैजिक काम आया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर