फेसबुक पर आरएसएस प्रमुख को दिखाया रावण, युवक के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Oct 26, 2020

भोपाल। सोशल मीडिया पर सर्वजनिक रूप से अपत्तिजनक पोस्ट डालना मंहगा पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला भोपाल में सामने आया है। जहाँ क्राइम ब्रांच ने एक युवक के खिलाफ संघ प्रमुख मोहन भागवत को फेसबुक पेज पर रावण के रूप में पेश करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। इस युवक के खिलाफ राजगढ़ जिले की सुठालिया थाने में हिन्दू जागरण मंच सुठालिया ने आवेदन देकर शिकायत की थी। शिकायत में युवक को ग्राम कानेड़ का निवासी सुरेश लोधी बताया गया था और उसके द्वारा फेसबुक प्रोफाइल कमलनाथ के दीवाने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत की आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी। आवेदन में लिखा था इससे संघ प्रमुख के सैंकड़ो अनुयायियों की भावना को ठेस पहुँची है। 

 

इसे भी पढ़ें: मैं सौदेबाजी की राजनीति नहीं करूंगा- कमलनाथ

क्राइम ब्रांच ने आरोपी युवक के फेसबुक अकाउंट कमलनाथ के दीवाने (सुरेश लोधी कांग्रेसी) के खिलाफ धारा 500, 501,505(2) आपराध पंजीबद्ध किया है। जिसे जाँच में ले लिया गया है। आवेदक प्रवीण कुमार सिंह ने क्राइम ब्रांच पुलिस से फेसबुक पेज पर डाली गई इस आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने की मांग भी की है। साथ ही साइबर एक्ट के तहत आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।  

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल