दिल्ली वालों की मदद के लिए आगे आयी एक्ट्रेस रवीना टंडन, उपलब्ध करवा रही हैं ऑक्सीजन

By रेनू तिवारी | May 08, 2021

भारत कोरोनोवायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, कुछ भारतीय हस्तियां इस संकट से निपटने में लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। एसओएस संदेशों को साझा करने से लेकर कोविड -19 संसाधनों का दान करने तक, सितारे लोगों की मदद करने के लिए अपना काम कर रहे हैं। रवीना टंडन ने भी इस दिशा में कदम आगे बढ़ाया है उन्होंने दिल्ली में कोविड -19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पहले शिपमेंट की तस्वीरें साझा कीं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी में फिल्म उद्योग के कामगारों की वित्तीय मदद करेंगे आदित्य चोपड़ा 

अभिनेत्री की टीम ने ऑक्सीजन सेवा प्रदान करने की पहल शुरू की है, जो दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर भेजने के इरादे से काम कर रही है। मौजूदा हालात में दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी एक प्रमुख मुद्दा है। ऑक्सीजन सेवा के बारे में जानकारी को साझा करते हुए, रवीना ने अपने प्रशंसकों से दान देने और टीम को 400 अन्य सिलेंडरों की व्यवस्था करने में मदद करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़