ड्रग्स मामले पर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा- बॉलीवुड की सफाई का सही समय आ गया है...

By रेनू तिवारी | Sep 22, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी  अदाकारी के साथ-साथ अपने प्रखर बयानों के लिए भी जानी जाती है। हर मुद्दे पर वह अपनी राय काफी साफ तरीके से रखती हैं। इस समय इस तरह बॉलीवुड में हर दिन ड्रग्स कनेक्शन में एक बड़ा नाम सानमे आ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड को लेकर रवीना टंडर ने भी अपनी निष्पक्ष राय रखी हैं। रवीना टंडन ने ट्विटर पर आग्रह किया कि फिल्म बिरादरी के भीतर सफाई के लिए सही समय है। अपने ट्वीट में उन्होंने मांग की कि दोषी, उपयोगकर्ताओं, डीलरों और आपूर्तिकर्ताओं को दंडित किया जाना चाहिए। उनका ट्वीट ऐसे समय में आया है जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) बॉलीवुड में सक्रिय रूप से एक ड्रग नेक्सस की जांच कर रहा है।

इससे पहले, NCB ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक को ड्रग जांच में गिरफ्तार किया था। उनकी न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

इस बीच, एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को भी ड्रग्स की जांच में उनका नाम आने के बाद समन भेजा गया है। मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह के नाम भी सामने आए हैं। उन्हें भी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से 1200 से अधिक मौतें, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

Tibet Flood: ग्यिरोंग काउंटी में भीषण बाढ़ से 21 की मौत, 541 लोग लापता

Rewa में NH 39 पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 यात्रियों की मौत और 30 घायल

ICC Women’s Champions Trophy 2027: भारत की मेजबानी में शुरू होगा महिला क्रिकेट का नया युग, Jay Shah ने दी मंजूरी