रवि किशन ने सपा पर जमकर साधा निशाना, कहा- देश के विकास के लिए बीजेपी जरूरी

By आरती पांडेय | Dec 27, 2021

वाराणसी। आज गोरखपुर के सांसद और जानेमाने फिल्म अभिनेता रवि किशन बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने और काशी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने सपरिवार वाराणसी आए है। बाबा विश्वनाथ धाम की भव्यता देखकर रविकिशन चकित हो उठे और प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा की आज मैं काशी विश्वनाथ मंदिर में भोलेनाथ के सामने माथा टेकर यह प्रार्थना करने आया था की, केंद्र और राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बने, और देश में विकास की ये धारा यूं ही बहती रहे। उन्होंने जनता से निवेदन किया की वो बीजेपी को ही वोट दे, ताकि मोदी और योगी सरकार फिर से बन सके।

बढ़ते हुए ओमिक्रॉन के खतरे पर वरुण गांधी के, रात में नाइट कर्फ्यू और दिन में रैलियों का रेला, वाले बयान पर रविकिशन ने प्रतिक्रिया दी की, वरुण गांधी को यह बात पीएम मोदी और सीएम योगी पर छोड़ देनी चाहिए, उनके नेतृत्व और साइंटिस्टों की खोज से, जैसे पिछली महामारियों से देशवासियों को पीएम ने बचाया था, वैसे ही इस बार भी बचाएंगे, और वरुण गांधी को अपनी ही पार्टी की खिलाफ ऐसे बयानबाजी नही करनी चाहिए, उन्हे अपने संसदीय क्षेत्र पर ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: धर्म के केंद्र के बाद काशी अब मनोरंजन का भी केंद्र, आयोजित हो रहा काशी फिल्म महोत्सव

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा की, अगर अखिलेश की बात मान ली होती तो, न जाने और कितने जगहों से काला धन निकलता, माफियावाद और चरम पर होता, दंगे ना रुकते, शौचालय न बनते, महिलाएं असुरक्षित रहती, गरीबों को अनाज न मिलता, लोग बिना वैक्सीन के मर जाते, अगर आपकी बात मानते तो ये देश और यूपी दोनो बर्बाद हो जाता।

प्रमुख खबरें

Danam Nagender पर Supreme Court के फैसले के बाद बोले KTR, Rahul Gandhi और Revanth Reddy को तमाचा

Ladakh Shutdown: 24 सितंबर की हिंसा की पहली बरसी पर Leh और Kargil में बंद

Danam Nagender की MLA अयोग्यता बरकरार, Supreme Court के फैसले पर कहा- जनता के बीच जाएंगे

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग से 9 यात्रियों की मौत, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार