कैबिनेट विस्तार: रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने दिया इस्तीफा

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2021

मोदी सरकार 2.0 का सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बार कई युवाओं को मौका मिल सकता है। ऐसे में कई मंत्रियों के इस्तीफे भी आने शुरू हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देवश्री चौधरी के भी इस्तीफे की खबर सामने आई थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर सहित 12 केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिये।

प्रमुख खबरें

Coast Guard ने केरल तट के पास 6 भारतीय मछुआरों को ले जा रहे ईरानी जहाज को हिरासत में ले लिया

धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

Mumbai North East में BJP को बड़ी जीत का भरोसा, लक्ष्य के लिए कार्यकर्ता बहा रहे पसीना

Loksabha Election| तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों में इन सीटों पर होगा चुनाव, जानें कहां होगा मतदान