पेगासस मामले को लेकर रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को घेरा, प्रणब मुखर्जी का किया जिक्र, कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Aug 25, 2022

नयी दिल्ली। पेगासस जासूसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश की। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि क्या राहुल गांधी अब हम पर देशद्रोह का आरोप लगाने के लिए माफी मांगेंगे ? दरअसल, जांच कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को पेश की अपनी रिपोर्ट में बताया कि 29 मोबाइल फोन में से पांच में एक प्रकार का 'मालवेयर' पाया है, लेकिन यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका कि इस मालवेयर का कारण इजराइली स्पाइवेयर है या नहीं।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेंगे, जिस पर इतना बड़ा तूफान खड़ा किया गया। उन्होंने कहा कि ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के एक जज की देखरेख में बनी एक उच्च समिति ने जांच के लिए जमा किए गए 29 मोबाइलों में से किसी में भी पेगासस वायरस नहीं पाया है।

उन्होंने कहा कि देश के सामने बोलने का हमारा दिन है, मेरे पास सारे कांग्रेस पार्टी के नेताओं के आरोप है। इन लोगों ने पिछले साल मानसून सत्र चलने नहीं दिया था। क्या राहुल गांधी अब हम पर देशद्रोह का आरोप लगाने के लिए माफी मांगेंगे ? इस दौरान आरोप लगाए गए थे कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के भीतर जासूसी करा रहे हैं। विपक्षी दलों और पूर्व प्रधानमंत्रियों की जासूसी करा रहे हैं। ऐसे में क्या राहुल गांधी अब माफी मांगेंगे ?

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने किया झूठा प्रचार', पेगासस मामले पर भाजपा ने पूछा- क्या राहुल गांधी जनता से मांगेंगे माफी? 

इसी बीच रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को हम पर जासूसी का आरोप नहीं लगाना चाहिए। जब स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी वित्त मंत्री थे, तब कांग्रेस ने उनके कार्यालय में गड़बड़ की थी। 2013 में एक आरटीआई के जवाब के अनुसार, यूपीए सरकार द्वारा हर महीने लगभग 9,000 फोन और 500 ईमेल खाते देखे गए।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल