PFI ने लगाया NIA पर आतंक का माहौल बनाने का आरोप, रविशंकर प्रसाद बोले- जिसके खिलाफ सबूत होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा

By अभिनय आकाश | Sep 22, 2022

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आतंकी फंडिंग के संदिग्धों के खिलाफ देशव्यापी छापेमारी की और 100 से अधिक पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पीएफआई अध्यक्ष ओएमए सलाम और प्रदेश अध्यक्ष सीपी मुहम्मद बशीर को मलप्पुरम के मंजेरी से हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसी ने गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे ओखला से दिल्ली पीएफआई प्रमुख परवेज अहमद और उनके भाई को भी गिरफ्तार किया। बिहार सहित टेरर लिंक को लेकर 10 राज्यों में छापेमारी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिसके खिलाफ सबूत होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पीएफआई की तरफ से कहा गया कि एनआईए आतंक का माहौल बना रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर