'भड़काऊ था राहुल गांधी का भाषण', रविशंकर प्रसाद का आरोप- कांग्रेस नेता चाहते हैं भारतीय सेना भारतीयों को गोली मारे

By अंकित सिंह | Aug 12, 2023

मणिपुर हिंसा को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा उन पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में मणिपुर पर सिर्फ 2 मिनट ही बात की। उन्होंने कहा था कि माणिपुर महीनों से चल रहा है। लोग मारे जा रहे हैं। बलात्कार हो रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री हंस रहे हैं और चुटकुला सुना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सरकार चाहती तो भारतीय सेना जल्द ही स्थिति नियंत्रण में ला सकती थी। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी का बयान भड़काऊ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि भारतीय सेना भारतीयों को ही गोली मारे। 

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने बोये मणिपुर में नफरत के बीज', Anurag Thakur बोले- केवल टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक ही भारत माता को...

राहुल गांधी को देश की समझ नहीं 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कृपा करके भारत माता की हत्या की बात ना करें। एक बार आपके पुरुखों ने भारत का विभाजन करा दिया है, अब नहीं होगा। अब देश मजबूत है। ऐसे गैर-जिम्मेदाराना भाषा का प्रयोग ना करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ना देश समझते हैं और ना ही देश की राजनीति समझते हैं। जैसे उनकी दादी जी ने बम फोड़ा, ये भी वैसे ही करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। भारत लोकतांत्रिक देश है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब आप सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे तो सरकार जवाब नहीं देगी क्या। आप तय करेंगे कि हम क्या बोलेंगे? इस मामले में विपक्ष का आचरण पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना रहा। वहीं राहुल गांधी का भाषण दो समुदायों को उकसाने वाला था।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति