सीबीआई के आरोपपत्र के बाद लालू का नीतीश के बचाव करने को रविशंकर प्रसाद ने शर्मनाक बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों के विरूद्ध सीबीआई के आरोपपत्र दाखिल करने के बाद उनका (राजद प्रमुख का) बचाव करने को लेकर नीतीश कुमार पर रविवार को निशाना साधा तथा कहा कि यह ‘शर्मनाक’ एवं ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि कैसे बिहार के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी आंखें मूंद ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुमार भ्रष्टाचार के मामले में लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों का बचाव कर ‘ अपने जीवन की जमा-पूंजी से समझौता’ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने बिहार की दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि राजद सुप्रीमो , उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बड़ी बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती समेत 14 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। सीबीआई ने रेलवे में ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले के सिलसिले में शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निजी सचिव से पूछताछ भी की थी। यह कथित घोटाला उस वक्त हुआ था जब तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद रेलमंत्री थे। कुमार अगस्त में भारतीय जनता पार्टी से अलग हो गये थे और महागठबंधन में लौट गये थे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार