रविशंकर प्रसाद ने दूरसंचार मंत्री का पदभार ग्रहण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पटना साहिब से लोकसभा सदस्य निर्वाचित रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को दूरसंचार मंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं दूरसंचार क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुखों के साथ विस्तृत चर्चा भी की। भाजपा सांसद संजय धोत्रे ने भी संचार राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें: मोदी-शाह के हाथों में पूरी तरह नहीं रहेगी भाजपा, संघ की पसंद से बनेगा नया अध्यक्ष

चार बार राज्यसभा सदस्य रहे, रविशंकर प्रसाद ने इससे पहले नरेंद्र मोदी सरकार की अग्रणी योजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें डिजिटल इंडिया प्रमुख रही है। इसके साथ ही देश में इलेक्ट्रानिक्स और मोबाइल विनिर्माण को गति देने में भी उन्होंने कई पहल की हैं।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश