टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने लगवाया कोविड-19 का टीका, शेयर की तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगवाया। शास्त्री ने सहयोग और समर्थन के लिए अपोलो अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद दिया। वह 58 बरस के हैं। इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गई। चिकित्सा पेशेवरों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद जिन्होंने महामारी के खिलाफ भारतीय झंडा बुलंद किया।’’ भारत में सोमवार से दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई जिसमें इसके दायरे को बढ़ाते हुए वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Scam: अखिलेश यादव ने Trust के पुनर्गठन की मांग की, BJP पर साधा निशाना

अमेरिका-कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स से जुड़े आरोपों में चार्जशीट दाखिल

AIIMS Doctor ने कहा, मॉनसून में Dengue से बचना है, तो प्लेटलेट्स का रोना छोड़ो और इन लक्षणों पर ध्यान दो!

Rajasthan में 20 टन संदिग्ध Beef पर बवाल, भैंस या गाय का मांस? अब Lab Test से खुलेगा राज