शानदार रहा रवि शास्त्री का कार्यकाल, आखिरी T20 मुकाबले की कप्तानी कर रहे कोहली, जुगलबंदियों ने टॉप क्लास बनाई टीम

By अनुराग गुप्ता | Nov 08, 2021

दुबई। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बतौर टी20 कप्तान विराट कोहली का और मुख्य कोच के तौर पर रवि शास्त्री का यह आखिरी मैच है। बीते दिन न्यूजीलैंड के हाथों अफगानिस्तान के बुरी तरह हार जाने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल खेलने के सपने पर विराम लग गया और टीम टी20 विश्व कप 2021 से बाहर हो गई। हालांकि भारतीय टीम सोमवार को अपना आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेल रही है। 

इसे भी पढ़ें: क्या ODI की भी कप्तानी छोड़ देंगे विराट कोहली ? एक और विफलता के बाद बढ़ सकता है दबाव 

कौन होगा अगला टी20 फॉर्मेट का कप्तान ?मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले संकेत दिए हैं कि टी20 फॉर्मेट में अगला कप्तान कौन बनने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत की कप्तानी करना सम्मान की बात है और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अब वक्त आ गया है कि आने वाला ग्रुप टीम को आगे ले जाए। रोहित शर्मा सारी चीजों को देख रहे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में हैं। आपको बता दें कि सबसे छोटे फॉर्मेट की कप्तानी की रेस में रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे है। जबकि उपकप्तान के लिए केएल राहुल का नाम चल रहा है।

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान