रिटायरमेंट के बाद चेन्नई पहुंचे आर अश्विन, ढोल नगाड़ों के साथ जबरदस्त स्वागत- Video

By Kusum | Dec 19, 2024

भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने बुधवार को गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 38 वर्षीय खिलाड़ी रिटायरमेंट के अगले दिन ही स्वदेश पहुंचे और फिर गुरुवार को चेन्नई में घर पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में अश्विन के संन्यास के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। भारत को ऑस्ट्रेलिया में अभी दो टेस्ट और खेलने हैं। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। 

वहीं अश्विन के घर पहुंचने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हर कोई अश्विन की सादगी का कायल हो गया है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल, अश्विन भे ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया लेकिन वह आईपीएल सहित क्लब क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर