दिल्ली में रविदास जयंती पर रहेगी छुट्टी, रविदास विश्राम धाम जाएंगे पीएम मोदी, राहुल-चन्नी का बनारस दौरा

By अंकित सिंह | Feb 15, 2022

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को संत रविदास जयंती मनाया जाएगा। रविदास जयंती पर दिल्ली में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरु रविदास के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सरकार ने 16 फरवरी को सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इस बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि सन्त श्री गुरु रविदास जी महाराज जी की जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार ने बुधवार 16 फ़रवरी को सरकारी छुट्टी का एलान किया है। महाराज जी के चरणों में मेरा कोटि कोटि नमन। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदास जयंती के अवसर पर दिल्ली के करोल बाग में श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संत रविदास को याद करते हुए कहा कि महान संत गुरु रविदास जी की कल जन्म-जयंती है। उन्होंने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुझे संत रविदास जी की पवित्र स्थली को लेकर कुछ बातें याद आ रही हैं। साल 2016 और 2019 में मुझे यहां मत्‍था टेकने और लंगर छकने का सौभाग्य मिला था। एक सांसद होने के नाते मैंने ये तय कर लिया था कि इस तीर्थस्थल के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow