रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने किया स्पष्ट, परिवार में कोई समस्या नहीं, बहन ने भी कही यह बात

By अंकित सिंह | Dec 01, 2022

गुजरात चुनाव में आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में जामनगर नॉर्थ सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं। जामनगर नार्थ सीट से भाजपा ने रिवाबा जडेजा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि रिवाबा जडेजा जाने-माने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी हैं। हालांकि, इस सीट पर रविंद्र जडेजा की बहन कांग्रेस के साथ खड़ी हैं। इससे माना जा रहा है कि परिवार में कहीं ना कहीं सब कुछ ठीक नहीं है। इसी को लेकर रीवाबा जडेजा ने सफाई दी है। उन्होंने साफ करके कहा है कि परिवार में सब कुछ अच्छा है। एक परिवार में विभिन्न विचारधारा के लोग होते हैं।  

इसे भी पढ़ें: खड़गे के बयान को भाजपा ने गुजरात में बनाया चुनावी मुद्दा, अमित शाह बोले- पीएम के अपमान का जनता देगी जवाब

रविंद्र जडेजा के पिता ने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि यह सिर्फ पार्टी का मामला है परिवार के भीतर कोई समस्या नहीं है। जडेजा की बहन नैना जडेजा ने कहा कि उनके भाई के लिए उनका प्यार हमेशा पहले ही जैसा है। उन्होंने रिवाबा जडेजा के बारे में भी कहा। उन्होंने कहा कि एक भाभी के रूप में वह बहुत अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। जामनगर में कई परिवारों के सदस्य विभिन्न पार्टियों के लिए काम करते हैं। अपनी विचारधारा से संतुष्ट रहें, अपना 100% दें और जो बेहतर जीतेगा। मशहूर क्रिकेटर ने अपनी पत्नी रीवाबा जडेजा के लिए प्रचार किया, जबकि उनकी (जडेजा की) बड़ी बहन ने बिपेंद्रसिंह जडेजा के लिए प्रचार करते हुए सहोदर भाई-बहन के बीच चुनावी प्रतिद्वंद्विता को प्रदर्शित किया, जिसने जामनगर उत्तर सीट पर चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक धर्मेंद्रसिंह जडेजा को टिकट नहीं दिया है।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना