Ravindra Jain Birthday : रामायण के गानों से आज भी भर आती हैं दर्शकों की आँखें, संगीत की दुनिया में बनाया अलग मुकाम

By Prabhasakshi News Desk | Feb 28, 2025

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मधुर धुनों की लंबी फेहरिस्त मशहूर गायक रवींद्र जैन के नाम से जुड़ी है। उन्होंने उस दौर में दुनिया को सुरीले नगमों की सौगात दी, जब फिल्मों में गानों की गुंजाइश काफी कम होती थी। इस दौर में रवींद्र जैन ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। रवींद्र जैन एक ऐसा नाम था, जिसने गीतकार, संगीतकार और गायक के तौर पर हिंदी सिनेमा को बेशुमार सदाबहार गानों को दिया। आज ही के दिन यानि की 28 फरवरी को रवींद्र जैन का जन्म हुआ था। वह जन्म से ही नेत्रहीन थे।

रवींद्र जैन का जन्म अलीगढ़ में संस्कृत के पंडित और आयुर्वेद विज्ञानी इंद्रमणि जैन की संतान के रूप में 28 फरवरी, 1944 को हुआ था। जैन सात भाई-बहन थे। बता दें कि जन्म से नेत्रहीन होने के कारण उन्होंने अलीगढ़ विश्वविद्यालय के ब्लाइंड स्कूल से पढ़ाई की। वहीं महज 4 साल की उम्र से उनके पिता ने उन्हें संगीत सिखाने की व्यवस्था कर दी। संगीत की शिक्षा लेने के बाद वह शिक्षक के तौर पर कोलकाता चले गए। इस बीच जब उन्होंने गायक के तौर पर अपनी पहचान बनानी चाही तो देश के पांच रेडियो स्टेशनों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

लंबे स्ट्रगल के बाद मिली पहली फिल्म

संगीत के दुनिया में काफी प्रयासों के बाद रवींद जैन के संगीत निर्देशन में कांच और हीरा फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में भी रवींद्र जैन ने महान गायक मोहम्मद रफी साबह से एक गीत गवाया। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। साल 1973 में राजश्री प्रोडक्शन में बनी फिल्म सौदागर ने रवींद्र की किस्मत के दरावजे खोल दिए। इस फिल्म के गाने 'तेरा मेरा साथ रहे' और 'सजना है मुझे' आज भी लोग गुनगुनाते हैं। इसके बाद साल 1974 में उन्हें चोर मचाए शोर में मौके मिला। इस फिल्म में उन्होंने किशोर कुमार से गीत गवाया। इसके बाद रवींद्र जैन के संगीत से सजी चितचोर और अंखियों के झरोखे ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

फिर दिए कई सिपरहिट गाने

इसके बाद रवींद्र जैन ने बॉलीवुड को एक के बाद एक कई गाने दिए। इस दौरान साल 1975 में गीत गाता चल, 1976 में चितचोर, 1977 में श्याम तेरे कितने रंग,  1978 में अंखियों के झरोखे से, 1977 में दुल्हन वही जो पिया के मन भाए और 1982 में नदिया के पार तक के इस सफर में रवींद्र जैन ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक रसपूर्ण गाने दिए। वहीं आज भी गानों का जादू लोगों पर बरकरार है। उनके द्वारा लिखे गए गीतों के दम पर फिल्में न सिर्फ हिट बल्कि सुपर हिट हुईं।

जैन साहब को मिले अवॉर्ड

उनको चितचोर के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। 1978 में फिल्म 'अखियों के झरोखों से' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन और फिल्म के शीर्षक गीत 'अंखियों के झरोखों से' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। साल 1985 में राम तेरी गंगा मैली में संगीत दिए जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक औक साल 1991 में फिल्म हिना के गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

आजीवन किया काम

इस बात का रवींद्र जैन को एहसास था कि फिल्मी जगत में उगता हुआ सूरज एक न एक दिन डूबता जरूर है। अस्सी के दशक के बीच में खय्याम, नौशाद और रवि जैसे की बड़े संगीतकार अपना परचम लहरा रहे थे। तब रवींद्र जैन ने धारावाहिकों में संगीत देने का सिलसिला शुरू कर दिया। अपने सफलता पूर्ण करियर के तीस साल बाद वे उन्हें काम की कमी नहीं रही। इसके अलावा उन्होंने गजलें भी लिखीं। लोकप्रिय रामायण सीरियल को उन्होंने अपनी आवाज से जीवंत रखा है। किडनी की बीमारी से दो साल तक जूझने के बाद 9 अक्टूबर 2015 को यह महान गीतकार दुनिया को अलविदा कह गया।

प्रमुख खबरें

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!