'कांग्रेस को विरोध करना है तो राहुल गांधी का करे', नेता प्रतिपक्ष पर फिर बरसे रवनीत सिंह बिट्टू

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

सिखों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर सियासत लगातार जारी है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू उनपर जबरदस्त तरीके से हमलवार है। इन सबके बीच रवनीत सिंह बिट्टू ने एक बार फिर से राहुल पर निशाना साधा है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इसमें कांग्रेस या बीजेपी के बारे में कुछ भी नहीं है। यह पंजाब और सिखों के बारे में है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आपने कभी किसी ऐसे सिख को देखा है जिसने कहा हो कि हवाई अड्डे पर उससे कड़ा उतरवा लिया गया या उसे पगड़ी पहनने से रोक दिया गया? क्या आपको कोई ऐसा सिख मिला जिसने कहा हो कि उसे गुरुद्वारे में जाने से रोका गया? रा

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की बढ़ी मुसीबत, दिल्ली के 3 पुलिस स्टेशनों में बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत, MP में भी FIR

हालांकि मंत्री ने इस सवाल पर कुछ नहीं कहा कि वह राहुल गांधी के खिलाफ अपने बयान पर कायम हैं या नहीं। रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बिट्टू जगतपुरा शूटिंग रेंज में 57वीं अंतर रेलवे निशानेबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए थे। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता बिट्टू का विरोध करने सीबीआई फाटक क्षेत्र पहुंचे लेकिन पुलिस उन्हें वहां से बसों में बैठाकर ले गई।

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया