उत्तराखंड की रावत कथा: एक रावत गए, दूसरे रावत लाए गए, अब तीसरे रावत की बारी !

By अंकित सिंह | Jul 03, 2021

उत्तराखंड में अचानक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुछ महीने पहले नए मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालने वाले तीरथ सिंह रावत ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह क्या है इसका आकलन अलग-अलग तरह से किया जा रहा है। परंतु यह बात तो सच है कि कुंभ के आयोजन से ठीक पहले तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी हुई थी। अब चार धाम यात्रा को लेकर जारी गहमागहमी के बीच उनका इस्तीफा भी हो गया है। भाजपा आलाकमान के साथ लगातार हुई बैठकों के बाद तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफे की पेशकश की थी। उत्तराखंड लौटने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने काम को गिनाया उसके बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने संवाददाताओं को बताया कि उनके इस्तीफा देने का मुख्य कारण संवैधानिक संकट था, जिसमें निर्वाचन आयोग के लिए चुनाव कराना मुश्किल था। रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अपने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने उन्हें उच्च पदों पर सेवा करने का मौका दिया। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी : प्रियंका गांधी वाद्रा

अब जब तीरथ सिंह रावत का इस्तीफा हो गया है तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और सतपाल महाराज चल रहे हैं। आखरी फैसला विधायक दल की बैठक में होगा। आज देहरादून में विधायक दल की बैठक होगी पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि धन सिंह रावत के नाम पर सहमति बन सकती है। इसके अलावा अनिल बलूनी और रमेश पोखरियाल निशंक का भी नाम रेस में है। 

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार

स्वरा भास्कर से करण पटेल तक... Rise And Fall 2 में दिखेंगे कई बड़े चेहरे, Virender Sehwag संभालेंगे शो की कमान

Aaditya Thackeray पर CBI FIR राजनीतिक साजिश, Uddhav बोले- दिशा सालियन केस में हमारा कोई Role नहीं

UPI MDR व्यवस्था के समर्थन में आई BharatPe, Ashneer Grover के बयान को बताया निजी