कांग्रेस की नीतियों के कारण ईंधन की कीमतों में बढोतरी हो रही है : महेश शर्मा

 Mahesh Sharma

भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की नीतियों के कारण हो रही है।

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की नीतियों के कारण हो रही है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला तैराक माना पटेल को मिला तोक्यो ओलपिंक का टिकट

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से सांसद शर्मा ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों को रोकना अब किसी सरकार या मंत्री के नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्याप्त कदम उठा रही है और विचार कर रही है कि क्या पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के तहत लाया जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़