Razorpay को 6000 करोड़ रुपये तक के IPO के लिए SEBI से मिली हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

नयी दिल्ली, चार नवंबर वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी रेजरपे को 5,000-6,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। मामले से परिचित सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी सार्वजनिक निर्गम के जरिये करीब पांच अरब डॉलर का मूल्यांकन हासिल करने का लक्ष्य रख रही है।

यह कंपनी एकीकृत मंच के जरिये भुगतान स्वीकार करने, बैंकिंग, भुगतान वितरण, वेतन प्रबंधन, ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है। रेजरपे को 2020 में ‘यूनिकॉर्न’ का दर्जा मिला था। ‘यूनिकॉर्न’ एक ऐसी निजी स्वामित्व वाली स्टार्टअप कंपनी को कहा जाता है जिसका कुल मूल्यांकन एक अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 8,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक) हो जाता है और उसके शेयर सार्वजनिक रूप से शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं होते हैं।

प्रमुख खबरें

NDMC कनॉट प्लेस के ऐतिहासिक Super Bazar को PPP मॉडल से आधुनिक कॉम्प्लेक्स में बदलेगी

स्कूलों में बढ़ रहे हैं बुलिंग के मामले, माता-पिता इन 6 संकेतों से पहचानें बच्चे की परेशानी

Cabinet ने Lithium और Nickel प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की

Diwali पर Festive Food Anxiety से बचें, Blood Sugar कंट्रोल रखने के आसान तरीके