RBI करने वाला है बड़ा ऐलान, इससे पहले शेयर बाजार में आई गिरावट, निफ्टी और सेंसेक्स फिसले

By रितिका कमठान | Apr 09, 2025

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को सेंसेक्स में लगभग 300 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी भी 22450 के स्तर से नीचे ही खुला है। वहीं मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बीते तीन दिनों की गिरावट के दौर पर ब्रेक लग गया था। 

कारोबार के दौरान ये 1,721.49 अंक तक चढ़ा था। सेंसेक्स के 29 शेयरों ने हरे निशान पर कारोबार किया। निफ्टी भी 374.25 अंक की बढ़त के साथ 22,535.85 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान निफ्टी 535.6 अंक ऊपर चढ़ा था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। पावर ग्रिड, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। निक्की 225 में 3.63 प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट में रहे थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,994.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Tamil Nadu CM के Deepfake वीडियो से ठगी, राजस्थान से आरोपी Shaibu Khan गिरफ्तार

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत दिलाएगी भगवान गणेश की पूजा