RBI का बड़ा फैसला, जनता को दी राहत, Repo Rate में की कमी, सस्ती होगी अब EMI

By रितिका कमठान | Feb 07, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक ने आम जनता को राहत देते हुए रेपो रेट में कटौती की है। आरबीआई के मुताबिक रेपो रेट अब 0.25 फीसदी कम हुआ है। इसके बाद आम जनता को महंगी ईएमआई से राहत मिलेगी। ये घोषणा रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की है।

आरबीआई एमपीसी ने नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर इसे 6.25% कर दिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने घोषणा की कि आरबीआई का अनुमान है कि अगले वर्ष के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि पहली तिमाही के लिए लगभग 6.7%, दूसरी तिमाही के लिए 6.7%, तीसरी तिमाही के लिए 7% और चौथी तिमाही के लिए 6.5% होगी। सेंट्रल बैंक के इस फैसले के बाद बैंकों के लिए होमलोन, कारलोन, एजुकेशन लोन, कॉरपोरेट लोन से लेकर पर्सनल लोन के ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

SRH vs RR Eliminator: सनराइजर्स की विस्फोटक बैटिंग का क्या है तोड़? Suryavanshi-Archer होंगे तुरुप का इक्का

RCB vs GT: Patidar का ऐलान, हम Final की जंग में सिर्फ Attack करने आए हैं

Coimbatore में IAME Karting Series का आगाज़, F1 रेसर नरेन कार्तिकेयन के बेटे पर टिकी सबकी निगाहें

मुझे ईर्ष्या हुई..., Vijay की TVK को लेकर ऐसा क्यों बोले Andhra के Dy CM Pawan Kalyan