RBI के डिप्टी गवर्नर ने शून्य-धोखाधड़ी वाली बैंकिंग और पारदर्शिता पर दिया जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने शुक्रवार को बैंकिंग सेवाओं और उत्पादों में पारदर्शिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग उद्योग को शून्य-धोखाधड़ी वाला माहौल बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

डिप्टी गवर्नर ने कहा, अगर हम उत्पादों और सेवाओं की कीमत पारदर्शी तरीके से तय नहीं करेंगे तो संभव है कि ग्राहक अन्य विकल्पों की ओर रुख कर लें। उन्होंने कहा कि देश की बैंकिंग प्रणाली प्रभावी मूल्य निर्धारण के लिए निश्चित रूप से जानी जाती है, लेकिन अभी भी कुछ बुनियादी सिद्धांतों की आवश्यकता है, ताकि उपयोगकर्ता को यह भरोसा दिलाया जा सके कि वह जो कीमत चुका रहा है, वह वाजिब है।

प्रमुख खबरें

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन