रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर ने NBFC से कहा: ग्राहकों के हित की रक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) क्षेत्र में जिम्मेदार शासन की संस्कृति बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए, इन कंपनियों से ग्राहकों के हित की रक्षा को सबसे ज्यादा महत्व देने का आग्रह किया और कहा कि इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कुछ कंपनियों द्वारा जबरन वसूली की घटनाओं को याद करते हुए कहा कि विशुद्ध रूप से व्यावसायिक हितों को ध्यान में रखते हुए घटित वाकयों से उस पूरी प्रणाली की साख पर असर पड़ा है जो विश्वास पर ही फलती-फूलती है।

प्रमुख खबरें

शिवपुरी के कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की, मानहानि केस में पुणे कोर्ट में बोले प्रपौत्र सात्यकि

एआई दौर में भारतीय संगीत और भाषाएं बचाने के लिए विशेष प्रयास जरूरी: प्रसून जोशी

गुजरात के खेड़ा में मारपीट के बाद प्रशासन की कार्रवाई, राज्य राजमार्ग से हटाए गए 50 अवैध ढांचे