RBI ने IDBI बैंक के नाम में बदलाव के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक के नाम में बदलाव के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले महीने बैंक का नाम बदलकर एलआईसी आईडीबीआई बैंक या एलआईसी बैंक करने का प्रस्ताव किया। भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिग्रहण के बाद निदेश मंडल ने बैंक का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई, आईडीबीआई बैंक का नाम बदलने के पक्ष में नहीं है। निदेशक मंडल ने एलआईसी आईडीबीआई बैंक लि. नाम को तरजीह दिया था। दूसरे विकल्प के रूप में एलआईसी बैंक लि. नाम दिया था।

आरबीआई के अलावा नाम में बदलाव के लिये कारपोरेट कार्य मंत्रालय, शेयरधारकों, शेयर बाजारों समेत अन्य से मंजूरी की जरूरत होती है। उल्लेखनीय है कि जनवरी में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने आईडीबीआई बैंक में नियंत्रणकारी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया। पिछले साल अगस्त में मंत्रिमंडल ने बैंक के प्रवर्तक के रूप में एलआईसी को आईडीबीआई बैंक में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दी थी। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal