RBI को डॉलर-रुपया की दूसरी नीलामी में मिले 18.65 अरब डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि डॉलर-रुपये की अदला बदली की दूसरी नीलामी में उसे पांच अरब डॉलर की तय नीलामी के मुकाबले तीन गुना अधिक बोली प्राप्त हुई है। इस तरह की दूसरी नीलामी में केन्द्रीय बैंक को पांच अरब डॉलर के मुकाबले 18.65 अरब डॉलर का अभिदान मिला है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी है। 

इससे पहले बैंक ने 26 मार्च को इस तरह की पहली नीलामी की थी। बाजार में नकदी के अंतर को पाटने के लिए रिजर्व बैंक इस प्रणाली का उपयोग करता है जिसमें वह बैंकों से तीन साल के लिए डॉलर खरीदता है और बदले में उन्हें रुपये देता है।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा