RBI गवर्नर 26 मार्च को व्यापार निकायों, रेटिंग एजेंसियों के साथ करेंगे बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास आर्थिक गतिविधियों को तेजी देने तथा ब्याज दर पर चर्चा करने के लिये 26 मार्च को उद्योग मंडलों और क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में मौद्रिक नीति समिति चार अप्रैल को अगले वित्त वर्ष की पहली बैठक करने वाली है। समिति की बैठक से ठीक पहले दास यह मुलाकात परामर्श प्रक्रिया को विस्तृत बनाने के लिये कर रहे हैं। समिति की आगामी बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि उसके चंद दिन बाद 11 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण का मतदान होने वाला है।

सूत्रों ने कहा कि नीतिगत बैठक से पहले परामर्श के लिये यह मुलाकात मुंबई में होगी। गवर्नर ने बैठक के लिये व्यापार संगठनों और क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के अलावा ऑल इंडिया बैंक डिपॉजिटर्स एसोसिएशन को भी बुलाया है। दास ने पिछले साल दिसंबर में रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभालने के बाद ही कहा था कि वह सरकार समेत सभी संबंधित पक्षों को साथ लेकर चलेंगे। वह उद्योग मंडलों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, बैंक अधिकारियों, सरकारी प्रतिनिधियों और रेटिंग एजेंसियों से मुलाकात करते रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश